Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आकाश दीप को बल्लेबाजी कोच ने दी थी सलाह-डिफेंस मत करना, गेंद मिले तो मार देना

उन्होंने तीसरे दिन शनिवार को करीब दो घंटे तक बल्लेबाजी की और 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। आकाश की इस शानदार बल्लेबाजी के लिए कोच सितांशु कोटक से क्या सलाह मिली थी, इसका राज भी खुल गया है।

03 Aug 2025

आकाश दीप को बल्लेबाजी कोच ने दी थी सलाह-डिफेंस मत करना, गेंद मिले तो मार देना

नई दिल्ली, 03 अगस्त (हि.स.)। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार बल्लेबाजी से सबका दिल जीता। उन्होंने तीसरे दिन शनिवार को करीब दो घंटे तक बल्लेबाजी की और 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। आकाश की इस शानदार बल्लेबाजी के लिए कोच सितांशु कोटक से क्या सलाह मिली थी, इसका राज भी खुल गया है। आकाशदीप को लेकर बीसीसीआई ने रविवार को एक वीडियो जारी किया है, जिसमें भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया कि जब वो होटल में मुझे लिफ्ट में मिला तो मैंने कहा कि आकाश अगर तुझे गेंद पाले में मिले तो मार देना। डिफेंस नहीं करना, क्योंकि पिछली दो बार से तुम डिफेंस के चक्कर में आउट हो रहे हो।

वीडियो में कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हमने उसे केवल एक चीज बोली थी कि जो गेंद रडार में हो तो रन बनाने को देखना। गिल ने वीडियो के अंत में कहा कि उसके 66 रन हमारे शतक से कम नहीं है। वीडियो में आकाशदीप ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कहा कि अर्धशतक तो मेरे लिए महत्वपूर्ण है ही, लेकिन उससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि मैंने दो घंटे सुबह के सेशन बल्लेबाजी की। आकाश ने कहा कि मेरा माइंडसेट ऐसा था कि मुझे आउट नहीं होना। चाहे गेंद मेरे शरीर पर लगे, मुझे बस खेलना है।

रोमांचक मोड़ पर अंतिम टेस्टभारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा अंतिम टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर है। भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 01 विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 324 रन और चाहिए जबकि भारत को 9 विकेट की दरकार है। तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में 13.5 ओवर का ही खेल हो सका। मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को पहला झटका देते हुए जैक क्रॉली (14 रन) को चलता किया। बेन डकेट 48 गेंदों में 34 रन बनाकर नाबाद हैं। पांच मैचों की इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आकाश दीप को बल्लेबाजी कोच ने दी थी सलाह-डिफेंस मत करना, गेंद
उन्होंने तीसरे दिन शनिवार को करीब दो घंटे तक बल्लेबाजी की और 12 चौकों की मदद से 66 रन बनाए। आकाश की इस शानदार बल्लेबाजी के लिए कोच सितांशु कोटक से क्या सलाह मि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News